Breaking NewsCrimeLatest NewsNationalTop Stories

Delhi Police ने ISIS का मॉड्यूल किया भंडाफोड़, 2 आतंकी गिरफ्तार

Delhi Police की स्पेशल सेल ने ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी दिल्ली और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे।

ISIS मॉड्यूल के दो आतंकी गिरफ्तार

अतिरिक्त Delhi Police आयुक्त विशेष प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों में से एक दिल्ली का रहने वाला और दूसरा भोपाल का निवासी है। इन्हें 16 और 18 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें : – PM Modi Samastipur Rally 2025: नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जीत का दावा

गिरफ्तारियों के दौरान आतंकियों के पास टाइमर के रूप में इस्तेमाल होने वाली एक घड़ी, ID बनाने के लिए तस्वीरें, और ISIS का झंडा और कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने साउथ Delhi के एक मॉल को निशाना बनाने की कोशिश की थी। यह भी पढ़ें : – कुरनूल बस हादसा: हैदराबाद-बेंगलुरु मार्ग पर भीषण आग, 20 यात्री जिंदा जल गए

IED ब्लास्ट और फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग

जानकारी के अनुसार, दोनों आतंकवादी IED ब्लास्ट करने और फिदायीन हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे। Delhi पुलिस की स्पेशल सेल फिलहाल आतंकवादियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page