Punjab

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर घिरे कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद, आयोग ने कपूरथला पुलिस को सौंपी जांच और 12 मार्च को पेश होने का नोटिस

Punjab News : पंजाब की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा का एक बयान बड़ा विवाद खड़ा कर रहा है। महिलाओं से जुड़ी टिप्पणी के बाद मामला अब पंजाब राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कपूरथला पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

दरअसल खैरा ने राज्य सरकार की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की प्रस्तावित योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणाएं “वोट बटोरने का हथकंडा” हैं और इससे असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

महिला आयोग ने लिया सख्त रुख

विवाद बढ़ने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को आधार बनाकर कार्रवाई शुरू की। आयोग ने कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को निर्देश दिया है कि एसपी स्तर के अधिकारी से इस पूरे मामले की जांच कराई जाए और विस्तृत स्थिति रिपोर्ट जल्द पेश की जाए।

इसके अलावा आयोग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है।

क्या था पूरा मामला

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक यूट्यूबर कुछ महिलाओं की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए नजर आया। वीडियो में दिखाई दे रही महिलाएं कथित तौर पर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बताई जा रही थीं, जो महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा के बाद खुशी जाहिर करती दिखाई दीं।

इसी वीडियो को साझा करते हुए सुखपाल सिंह खैरा ने टिप्पणी की थी कि महिलाएं इस घोषणा पर जश्न मना रही हैं जबकि राज्य में किसानों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे अभी भी लंबित हैं।

बयान पर कायम हैं खैरा

विवाद बढ़ने के बावजूद खैरा अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही और वे अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना था।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page