Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

PM Modi Kurukshetra Visit : IG पंकज नैन ने संभाली कमान, सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम—ड्रोन तक बैन!

PM Modi Kurukshetra Visit : कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित मौजूदगी के चलते पुलिस और प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंबाला रेंज पंकज नैन ने रविवार को सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और मौके पर तैनात अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। PM Modi Kurukshetra Visit

 पूरे शहर में कड़ा पहरा, दो शिफ्टों में तैनाती

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को कुरुक्षेत्र बुलाया गया है। समागम स्थल, ज्योतिसर, पुरुषोत्तमपुरा बाग और आसपास के क्षेत्रों में दिन और रात—दोनों शिफ्टों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। PM Modi Kurukshetra Visit

 वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया

IG Pankaj Nain Reviews Arrangements

IG पंकज नैन के साथ डीआईजी सुरेंद्र पाल, अभिषेक जोरवाल, वीरेंद्र विज, एसपी नीतीश अग्रवाल, मोहित हांडा, कमलदीप गोयल,भूपेंद्र सिंह, प्रभिना, मनप्रीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, टेक्निकल विंग की असिस्टेंट डायरेक्टर प्रमिला सांगवान तथा अन्य जिलों से आए पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।PM Modi Kurukshetra Visit

 ड्रोन और ग्लाइडर पर सख्त पाबंदी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र शहर में ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश किसी भी निजी व्यक्ति, संस्था या कंपनी पर लागू होगा। SP कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने जिलेभर के सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं कि किसी भी प्रकार का ड्रोन उपयोग न हो।PM Modi Kurukshetra Visit

 सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

प्रधानमंत्री मोदी के कुरुक्षेत्र दौरे के मद्देनजर पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और वीवीआईपी रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।PM Modi Kurukshetra Visit

Report – विनोद खुंगार, कुरुक्षेत्र

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page