Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

हरियाणा DGP ओपी सिंह का फिटनेस चैलेंज वायरल: डिक्लाइन बेंच पर 25 KG वेट के साथ 30 रेप्स, तीन सेट—देखें दमदार वीडियो

Haryana News : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह इन दिनों सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने में ही नहीं, बल्कि अपनी बेहतरीन फिटनेस के कारण भी सुर्खियों में हैं। उनका लेटेस्ट #FitnessChallenge सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

नए वायरल वीडियो में ओपी सिंह डिक्लाइन बेंच पर 25 किलो वेट के साथ लगातार 30 रेप्स करते नजर आ रहे हैं—वह भी एक बार नहीं, बल्कि पूरा तीन सेट। उनकी एनर्जी और पावर देखकर जिम ट्रेनर्स और फिटनेस लवर्स तक हैरान हो गए हैं।

 

डीजीपी ओपी सिंह की फिटनेस, स्टैमिना और अनुशासित वर्कआउट ने युवाओं से लेकर पुलिस फोर्स तक को मोटिवेट कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि ऐसे ही ऑफिसर देश को फिटनेस के नए मानक दे सकते हैं।

फैंस ने कमेंट्स में उनकी जमकर तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा— “फिट है तो हिट है…”
वहीं दूसरे ने कहा— “सर, अगर बॉस फिट और फाइन है तो उसकी फोर्स भी मोटिवेटेड रहती है।”

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हरियाणा पुलिस के DGP ओपी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं—इस बार अपनी दमदार फिटनेस के लिए।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page