Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया मुख्यमंत्री चेहरा, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM

पटना (बिहार): बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। राजधानी पटना में हुई महागठबंधन की ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया।
घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने की। उन्होंने बताया कि सरकार बनने पर महागठबंधन में दो डिप्टी सीएम होंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के मंच पर सिर्फ तेजस्वी यादव का चेहरा वाला पोस्टर लगाया गया था, जिससे साफ हो गया कि पूरा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

तेजस्वी यादव का वार: “NDA का कोई सीएम चेहरा नहीं”

bihar election 2025 (1)

अपने नाम की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, हमारी तरह NDA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं होती? चुनाव बाद जेडीयू को खत्म करने की कोशिश हो रही है। नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी नीतीश को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।”

तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।

अशोक गहलोत का सवाल: “NDA बताए उनका सीएम कौन?”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंच से बीजेपी और अमित शाह पर हमला बोला। हम अमित शाह जी और बीजेपी अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपका सीएम चेहरा कौन है?

महाराष्ट्र में चुनाव एकनाथ शिंदे के नाम पर लड़ा गया, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री कोई और बन गया।”

गहलोत ने कहा कि देश और राज्य की स्थिति चिंताजनक है —लोकतंत्र पर खतरा है, आम आदमी परेशान है, और अब देश की नजर बिहार पर है। जनता बदलाव के मूड में है।

मुकेश सहनी का संकल्प: “बीजेपी को जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं”

महागठबंधन मंच पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, मैं साढ़े तीन साल से इस पल का इंतज़ार कर रहा था। बीजेपी ने हमारी पार्टी और विधायकों को तोड़ा था। उस समय हमने गंगाजल लेकर संकल्प लिया था — जब तक बीजेपी को तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं।”

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब महागठबंधन मिलकर बिहार से बीजेपी को बाहर करेगा

कांग्रेस और वाम दलों का नारा: “बदलो सरकार, बदलो बिहार”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और इस बार बिहार में जनता की सरकार बनेगी।
CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि, महागठबंधन के सात दल इस बार पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बिहार में बदलाव तय है — बदलो सरकार, बदलो बिहार।”

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page