National

UP में मौसम का कहर: आंधी-तूफान से 94 लोगों की मौत, टिनशेड संग 50 फीट तक उड़ा युवक

UP Weather News :  उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान खराब मौसम की वजह से प्रदेश में 94 लोगों की जान चली गई। कई जिलों में बिजली गिरने, पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं बरेली में एक युवक टिनशेड के साथ हवा में उड़कर करीब 100 मीटर दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रयागराज और भदोही में सबसे ज्यादा मौतें

मौसम की मार सबसे अधिक प्रयागराज और भदोही में देखने को मिली, जहां 17-17 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की जान चली गई।

फतेहपुर में 9, बदायूं में 6 तथा प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4 लोगों की मौत की खबर है।

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

पिछले 24 घंटों में गाजियाबाद, वाराणसी और अयोध्या समेत करीब 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं मथुरा, उन्नाव और प्रयागराज में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे।

UP में आंधी-तूफान, 94 लोगों की मौत

आंधी की वजह से कई स्थानों पर बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जबकि बिजली के खंभे उखड़ने से यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। कई इलाकों में दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

2000 से ज्यादा गांवों में बिजली संकट

देवरिया, बाराबंकी और सीतापुर सहित कई जिलों के 2000 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

टिनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक

बरेली में तेज तूफान के दौरान एक युवक टिनशेड के साथ करीब 50 फीट ऊपर तक हवा में उठ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगभग 100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। हादसे में उसके हाथ-पैर टूट गए और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज 51 जिलों में अलर्ट

गुरुवार सुबह से मौसम कुछ साफ नजर आया और कई जगह तेज धूप निकली। हालांकि हवा में नमी होने के कारण गर्मी का असर कम महसूस हुआ। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और मौसम अचानक बदलने की संभावना बनी हुई है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page