Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

अब एक्सीडेंट में इलाज होगा कैशलेस, नितिन गडकरी ने किया बड़ी योजना का ऐलान

Cashless Treatment Scheme: सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देशभर में सड़क हादसा पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना(Cashless Treatment Scheme) लॉन्च करने जा रहे हैं।

 

नितिन गडकरी ने बताया कि इस योजना के तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज की सुविधा दी जाएगी, जिसके लिए अस्पताल में किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। पीड़ितों को समय पर इलाज मिले, इसी उद्देश्य से यह योजना लागू की जा रही है।

 

इलाज में देरी नहीं, जान बचाना प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोग पैसों की कमी या अस्पतालों में भुगतान को लेकर होने वाली देरी के कारण जान गंवा देते हैं। नई कैशलेस इलाज योजना का उद्देश्य ऐसी परिस्थितियों को खत्म करना और मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सड़क सुरक्षा में बड़ा सुधार

केंद्रीय मंत्री ने कहा सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने के बाद न केवल सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम होगी, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। देशभर के चिन्हित अस्पतालों को इस योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि पीड़ितों को तुरंत इलाज मिल सके।

जल्द होगा औपचारिक ऐलान

नितिन गडकरी के मुताबिक,PM मोदी द्वारा इस योजना का औपचारिक शुभारंभ जल्द किया जाएगा। इसे सड़क सुरक्षा सुधारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Author

  • Siddharth Malbade

    Siddharth जनवरी 2026 से Rashtr Khabar वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखने में विशेष रुचि है। वह पाठकों तक सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल व प्रभावशाली भाषा में पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका