Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

weather update : ठंड और कोहरे के बाद अब बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तर भारत के इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

weather update : उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे लोगों को अब बारिश और बर्फबारी का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं और फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

जम्मू-कश्मीर(jammu Kashmir) , लद्दाख (Laddakh) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान तेजी से गिरा है। कश्मीर घाटी (Kashmir vally) में 40 दिन की सबसे कठोर सर्दी ‘चिल्ला-ए-कलां’ की शुरुआत के साथ बर्फबारी हुई है, जिसे स्थानीय लोग शुभ संकेत मान रहे हैं।

गुलमर्ग(Gulmarg), सोनमर्ग (Sonmarg) और साधना टॉप (Sadhana Top) जैसे इलाकों में कई इंच तक बर्फ जम चुकी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बर्फबारी (Snowfall) और बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे की मार

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। दिल्ली (Delhi) के पालम और सफदरजंग क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता 200 से 300 मीटर तक गिर गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

उड़ानें और यातायात प्रभावित

घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर करीब 97 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 200 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Srinagar International Airport) पर भी खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।

इन राज्यों में मौसम का अलर्ट

IMD के अनुसार:

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: भारी बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मध्यम से भारी बर्फबारी

उत्तर प्रदेश: 23 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा

राजस्थान: 24 दिसंबर से तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

पंजाब और हरियाणा: भीषण ठंड और घना कोहरा

झारखंड: ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

कहां कितनी ठंड?

हरियाणा (Haryana) के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब(Punjab) के गुरदासपुर में पारा 6.8 डिग्री तक गिर गया। झारखंड के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग की जरूरी सलाह

सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें

वाहन चलाते समय फॉग लाइट और कम गति का उपयोग करें

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाकर रखें

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page