Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया

अम्बाला, 24 नवंबर- देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।






