Breaking NewsEntertainmentLatest NewsTop Stories

BJP सांसद कंगना रनौत की फिल्मों में वापसी, ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू

BJP MP Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत ने लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर ली है। राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब कंगना दोबारा फिल्मी दुनिया में लौट आई हैं और अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमलों को लेकर सुर्खियों में रहीं कंगना अब एक बार फिर कैमरे के सामने नजर आएंगी।

शूटिंग सेट से वीडियो किया शेयर

कंगना रनौत ने फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया के साथ सेट पर बातचीत करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में कंगना टीम के सदस्यों से चर्चा करती दिखाई देती हैं, जबकि निर्देशक उन्हें सीन समझाते हुए नजर आते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “फिल्म के सेट पर वापसी कर अच्छा लग रहा है।”

‘इमरजेंसी’ के बाद पहली नई फिल्म

फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बाद कंगना रनौत काफी समय बाद किसी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा ‘इमरजेंसी’ की रिलीज के दौरान ही कर दी गई थी, लेकिन करीब एक साल बाद अब इसकी शूटिंग शुरू हो पाई है।

इस फिल्म का निर्माण यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा मिलकर कर रहे हैं।

मनोज तापड़िया कर रहे हैं निर्देशन

फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं, जो इससे पहले मद्रास कैफे,चीनी कम,एनएच10,वेब सीरीज माई जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़े रह चुके हैं। उनके निर्देशन में बन रही यह फिल्म कंगना के करियर की अहम फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

देशभक्ति की भावना से भरपूर फिल्म

‘भारत भाग्य विधाता’ को एक देशभक्ति फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में उन गुमनाम नायकों की कहानियों को पर्दे पर उतारा जाएगा, जिनके योगदान से देश का भविष्य बना, लेकिन जिनका नाम इतिहास के पन्नों में अक्सर नजरअंदाज कर दिया गया।

फिल्म की कहानी वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

‘इमरजेंसी’ रही थी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

गौरतलब है कि कंगना रनौत की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म की रिलीज पर कुछ समय के लिए बैन भी लगा था, लेकिन जरूरी बदलावों के बाद इसे रिलीज की अनुमति दी गई।

करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 20 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। ‘इमरजेंसी’ का निर्माण और निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page