Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

“तेजस्वी की ज़ुबान 56 इंच की, मगर एनडीए का सीना 56 इंच का!” — मनोज तिवारी

पटना, बिहार | 26 अक्टूबर 2025 — बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है। भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने रविवार को पटना में आरजेडी पर ज़बरदस्त हमला बोला। वक्फ बोर्ड विवाद पर बोलते हुए उन्होंने विपक्ष को “जनता को भ्रमित करने वाला” बताया और कहा कि राजद के शासन में बिहार अपराध का पर्याय बन गया था।

मनोज तिवारी ने तीखे लहजे में कहा,“ये लोग पहले से ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पारित होता है, विधानसभा में नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार बोलना चाहिए। जब आप (राजद) सरकार में थे, तो अपराधियों का राज था। ये लोग ‘जय शहाबुद्दीन’ का नारा लगाते थे।”

तेजस्वी यादव पर सीधा वार करते हुए तिवारी ने कहा,“तेजस्वी यादव की जुबान 56 इंच की है, लेकिन एनडीए का सीना 56 इंच का है। बिहार को लूटना ही इनकी पहचान है।”

 

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि अब एनडीए बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा —“अब एनडीए बड़े पुल बनाएगा, रोजगार देगा, एम्स देगा और बिहार को और मदद देगा।”

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page