Breaking NewsHaryana News

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च से पहले जींद जंक्शन की पहली झलक आई सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन पूरी तरह दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो चुका है। स्टेशन परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटों और विशेष तैयारियों से संवारा गया है।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन और रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक दिखाने वाले परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए 200 स्कूली छात्रों का भी चयन किया गया है। ये छात्र देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर इस खास पल के प्रत्यक्ष गवाह बनेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत के रेल परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस परियोजना से पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक और हरित परिवहन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

————————-रिपोर्ट : परवीन भारद्वाज /जींद/पानीपत ——————————

45 साल से बंद चंडीगढ़ की VIP रोड आखिर क्यों नहीं खुलती? PM मोदी के लिए हटे बैरिकेड, जानिए पूरा विवाद

आज जींद से बनेगा इतिहास! PM मोदी दिखाएंगे देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

PM Modi Visit: 17 जुलाई को Chandigarh-Mohali में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, दोपहर 12 से 3 बजे तक कई सड़कें रहेंगी बंद

 

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page