Breaking NewsCrimeLatest NewsPunjab

पंजाब : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए DIG हरचरण सिंह भुल्लर, CBI ने किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस महकमे में आज उस समय हड़कंप मच गया जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में हुई है, जिसमें DIG भुल्लर पर एक व्यक्ति से कथित रूप से रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।harcharan bhullar

CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया

CBI को इस मामले में एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एजेंसी ने पूरी योजना के साथ जाल बिछाया। सूत्रों के मुताबिक, DIG भुल्लर को रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही धर दबोचा गया

CBI ने इस ऑपरेशन को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारियों में चिंता की लहर

DIG स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस में अफरा-तफरी का माहौल है। मामला जितना बड़ा है, उतनी ही तेज़ी से यह खबर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर वायरल हो रही है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page