Latest NewsSpiritualTop Stories

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: आज का दिन कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर और अष्टम भाव में गुरु की स्थिति से चंद्राधि योग बन रहा है, जो कई राशियों को लाभ और शुभ अवसर प्रदान करेगा। आइए जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का पूरा राशिफल।

♈ मेष राशि (Aries) Aaj Ka Rashifal

आज कारोबार में उतार-चढ़ाव रह सकता है और धन अटक सकता है। परिवार में छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी। छात्र शिक्षा में सफलता पाएंगे। नया व्यापार शुरू करने का अच्छा समय है।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।


♉ वृषभ राशि (Taurus)Aaj Ka Rashifal

नए अवसर मिलेंगे। भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। व्यवसायिक यात्राएं लाभकारी।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: माता सरस्वती की पूजा करें।


♊ मिथुन राशि (Gemini)Aaj Ka Rashifal

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है पर सहकर्मी सहयोग करेंगे। खर्च बढ़ेगा पर बैंक संबंधी कार्य सफल होंगे।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।


♋ कर्क राशि (Cancer)Aaj Ka Rashifal

आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में लाभ और अच्छी डील मिलने की संभावना। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। विदेश से फायदा मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।


♌ सिंह राशि (Leo)Aaj Ka Rashifal

सफलता का दिन। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में तालमेल रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।


♍ कन्या राशि (Virgo)Aaj Ka Rashifal

परिवार में सामान्य माहौल रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ा लाभ। अटका धन मिलने के योग।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।


♎ तुला राशि (Libra)Aaj Ka Rashifal

दिन सकारात्मक रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल समय। घरेलू जरूरतों पर खर्च होगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: जरूरतमंद को चावल दान करें।


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)Aaj Ka Rashifal

किसी पुराने काम से लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर। कारोबार में लाभ और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।


♐ धनु राशि (Sagittarius)Aaj Ka Rashifal

शुभ कार्य का संयोग। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता। आर्थिक मामलों में नए मौके।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।


♑ मकर राशि (Capricorn)Aaj Ka Rashifal

नए अवसर मिलेंगे। भाई की मदद से पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रतियोगी छात्र सफल होंगे।
भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।


♒ कुंभ राशि (Aquarius)Aaj Ka Rashifal

काम में सफलता मिलेगी। पिता का मार्गदर्शन उपयोगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का सहयोग। विरोधी भी आज आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: ‘ॐ नमो नारायण’ मंत्र का जप करें।


♓ मीन राशि (Pisces)Aaj Ka Rashifal

आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में नए मौके मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से खुशी।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page