Punjab

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल : कुश्ती जगत में जस्सा पट्टी‘ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री के घर पर हुए एक प्रोग्राम के दौरान उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया गया।

 

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के मैदान में न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत से ऐसी मशहूर हस्तियों के राजनीति में आने से युवाओं को साकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के मैदान पर अपनी मेहनत और लगन साबित की हैउसी तरह वह भविष्य में भी पार्टी में शामिल होकर उसी लगन और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। जस्सा पट्टी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री की नीतियों पर भी भरोसा जताया और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page