Haryana NewsLatest NewsTop Stories

NIT Kurukshetra Convocation : राज्यपाल बोले— “संस्थान शोध व नवाचार का मज़बूत स्तंभ बनकर नई ऊँचाइयों को छुएगा”, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री भी पहुंचे

NIT Kurukshetra Convocation : NIT कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से हुआ, जिसमें देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे दिग्गज एक मंच पर दिखाई दिए। मुख्य अतिथि थे भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, जबकि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समापन संबोधन दिया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस प्रतिष्ठित समारोह में छात्रों को उपाधियां और पदक प्रदान किए गए और मंच से शोध, स्टार्टअप, नवाचार और “विकसित भारत @2047” की दिशा में कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष: “NIT कुरुक्षेत्र शोध व नवाचार का मज़बूत स्तंभ बन चुका है”

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि- “NIT कुरुक्षेत्र आज भारत के रिसर्च और इनोवेशन इकोसिस्टम की रीढ़ बनकर उभर रहा है। आने वाले वर्षों में यह संस्थान गौरव और उपलब्धियों की नई ऊँचाइयाँ छुएगा।” उन्होंने कहा कि यह दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर न बनकर, विनम्रता, करुणा और उत्तरदायित्व के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प बने। राज्यपाल ने हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा सुधार, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक साझेदारी और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया।

NIT कुरुक्षेत्र का बढ़ता शैक्षणिक विस्तार

राज्यपाल ने बताया कि संस्थान में पिछले वर्षों में बड़ा शैक्षणिक परिवर्तन देखने को मिला है-15 स्नातक (UG) कार्यक्रम,28 स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम, जिनमें शामिल—17 M.Tech,4 M.Sc,MBA,MCA,Integrated B.Tech–M.Tech,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अकादमिक साख,वैश्विक कंपनियों में छात्रों का प्रभावशाली प्रदर्शन, उन्होंने युवाओं से lifelong learning और सतत विकास के लिए योगदान देने का अनुरोध किया।

CM नायब सिंह सैनी: “युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा—“देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है। आप केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर और नवाचार के अग्रदूत बनें।”

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page