Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Haryana Budget 2026-27 : हरियाणा बजट AI और IT से बनेगा ‘आकांक्षाओं का बजट’, CM नायब सैनी बोले- हर चेहरे पर आएगी उम्मीद की मुस्कान

Haryana Budget 2026-27 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आगामी 2026-27 का बजट केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता का बजट होगा। यह बजट आंकड़ों का नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं का दस्तावेज बनेगा, जो वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा विजन-2047 कार्य योजना के तहत मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों से मिले सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ऐसा बजट तैयार किया जाएगा, जिससे हर हरियाणवी के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आए।

AI और IT से तैयार होगा बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2026-27 के बजट निर्माण में IT और AI की अहम भूमिका रहेगी। 6 जनवरी से शुरू की गई AI आधारित बजट ऐप के माध्यम से अब तक 9 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से उपयोगी सुझावों को पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बजट में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बजट पूर्व परामर्श बैठकें 6 जनवरी 2026 को गुरुग्राम से शुरू हुई थीं, जिनका अंतिम चरण मंगलवार को पूरा हुआ।
अब तक कुल 12 बैठकें आयोजित,लगभग 1597 हितधारकों से संवाद,1513 सुझाव प्राप्त, इन बैठकों में उद्योग, शिक्षा, महिला वर्ग, स्वास्थ्य क्षेत्र, किसान, सरपंच-पार्षद, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।

23 जिलों में आधुनिक अस्पताल, 48% आयुष्मान राशि जारी

एक सुझाव के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल बनाए जा रहे हैं।
इन अस्पतालों में एमआरआई,सीटी स्कैन,डिजिटल एक्स-रे,प्राइवेट वार्ड जैसी सुविधाएं होंगी। अब तक 10 जिलों में अस्पताल तैयार किए जा चुके हैं, जिनके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 48 प्रतिशत राशि जारी की जा चुकी है।

प्राकृतिक खेती और सोलर ऊर्जा पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार 1000 एकड़ भूमि पर स्मार्ट जोन स्थापित करेगी, जहां बिना खाद और कीटनाशक के खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का अलग बजट प्रावधान किया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अब पूरी राशि स्वयं खर्च नहीं करनी होगी।

विकसित हरियाणा-2047 का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, जनप्रतिनिधियों के सहयोग और जनता के विश्वास के साथ विकसित भारत – विकसित हरियाणा 2047 का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, PWD मंत्री रणबीर गंगवा, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम सहित सांसद एवं विधायक मौजूद रहे।

 

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page