Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Haryana : हरियाणा में 64 डेंटल डॉक्टर्स की भर्ती शीघ्र,हिसार में 50 बेड का अस्पताल के निर्माण को स्वीकृति

Haryana : हरियाणा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 64 दंत चिकित्सकों (Dental Doctors) की भर्ती जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि हरियाणा में दंत चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी न रहे। दंत चिकित्सकों की यह भर्ती प्रदेश की डेंटल हेल्थ सेवाओं को सुदृढ़ करेगी और नागरिकों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार

Pharma Sahi Daam

आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों व दंत चिकित्सकों की नियुक्ति,नर्सिंग व सहायक स्टाफ की भर्ती,आधुनिक चिकित्सा उपकरणों व नवीनतम मशीनों की स्थापना,जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

हिसार में बनेगा 50 बेड का नया अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने हिसार के आजाद नगर में 50 बेड के अस्पताल/पॉलिक्लिनिक के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे हिसार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, वहां नए स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण किया जाएगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर समान फोकस

आरती सिंह राव ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ये सभी फैसले हरियाणा सरकार की जन-हितैषी और मजबूत स्वास्थ्य नीति को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें : – Haryana Politics. क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का हुआ इनसो में विलय

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page