Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

UP News : वृंदावन पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, 7 दिन रहकर संघ के अहम कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

UP News/ वृंदावन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) वृंदावन पहुंच चुके हैं। वह यहां सात दिनों तक प्रवास करेंगे और संघ के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके साथ RSS के लगभग 40 शीर्ष केंद्रीय पदाधिकारी भी वृंदावन पहुंचे हैं।

6 से 8 जनवरी तक होगी अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक

RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक वृंदावन स्थित केशव धाम में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। बैठक से पहले सोमवार से टोली बैठकों का दौर शुरू हो गया है। यह बैठक हर वर्ष जनवरी के पहले सप्ताह में होती है और संघ की भावी रणनीति तय करने में अहम मानी जाती है।

 

इन अहम मुद्दों पर होगा मंथन

संघ सूत्रों के अनुसार RSS की इस बैठक में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी, जिनमें शामिल हैं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार,सहकारिता क्षेत्र का विस्तार,शिक्षा नीति और सांस्कृतिक शिक्षा,पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव,इन विषयों पर संघ की भूमिका और रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

40 से अधिक शीर्ष पदाधिकारी होंगे शामिल

बैठक में RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबाले,6 सह सरकार्यवाह,संघ के अन्य वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसे संघ की सबसे महत्वपूर्ण नीतिगत बैठक माना जा रहा है।

सुदामा कुटी और चंद्रोदय मंदिर का दौरा

9 जनवरी को RSS प्रमुख मोहन भागवत चंद्रोदय मंदिर जाएंगे। ठाकुर जी के दर्शन, गौशाला और रसोई का अवलोकन करेंगे। 10 जनवरी से 21 जनवरी तक नाभापीठ सुदामा कुटी का शताब्दी समारोह आयोजित होगा।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page