Yuzvendra Chahal और Shefali Bagga की डेटिंग की अफवाहें तेज, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Yuzvendra Chahal aur Shefali Bagga Dating Rumours: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम जुड़ रहा है बिग बॉस 13 फेम Shefali Bagga के साथ। मुंबई में दोनों की एक साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं।
डिनर आउटिंग का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में Chahal और Shefali को मुंबई के एक डिनर इवेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। चहल काली शर्ट और नीली जींस में नजर आए, Shefali ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं। हालांकि, डिनर के बाद दोनों अलग-अलग जाते हुए दिखे, लेकिन यही छोटी-सी झलक फैंस के लिए चर्चा का बड़ा कारण बन गई।
क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं?
अब तक इस सवाल का जवाब ना में ही है। न Yuzvendra Chahal,न ही Shefali Bagga,किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं की है।
RJ Mahvash से जुड़ी पुरानी चर्चाएं फिर चर्चा में
यह पूरा मामला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब हाल ही में चहल और RJ Mahvash को लेकर भी अफवाहें थीं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे पुराने कयास फिर से तेज हो गए। हालांकि, Yuzvendra Chahal पहले ही एक पॉडकास्ट में इन खबरों को खारिज करते हुए कह चुके हैं: “नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। लोग जो चाहें सोच सकते हैं।”
महवश का क्रिप्टिक पोस्ट
आरजे महवश ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा“आप मुझे 90% समय अपने बालों को ठीक करते हुए देखेंगे। बाकी समय – अपनी ज़िंदगी को ठीक करते हुए।”
इस पोस्ट को कई यूज़र्स ने उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।
Yuzvendra Chahal की निजी ज़िंदगी पर क्यों रहती है नज़र?
2025 में धनश्री वर्मा से तलाक के बाद Yuzvendra Chahal अपनी पर्सनल लाइफ को लो-प्रोफाइल रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी भी नई आउटिंग पर फैंस और मीडिया की नजरें टिक जाती हैं।






