Chandigarh

मुख्यमंत्री नायब सैनी की नई पहल: फ्लीट में आधे किए वाहन, ईंधन बचत का दिया संदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी कर दी है। सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केवल आवश्यक वाहनों को ही फ्लीट में शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री का यह कदम नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान के बाद सामने आया है। सरकार का कहना है कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

सप्ताह में एक दिन बिना वाहन के काम करने का संकल्प

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सप्ताह में एक दिन बिना किसी सरकारी वाहन के कार्य करने का भी फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को खुद उदाहरण बनकर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

मंत्रियों और अधिकारियों को भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विभागीय अधिकारियों को यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि यदि सरकारी स्तर पर संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग किया जाए तो इसका व्यापक असर समाज पर भी दिखाई देगा।

साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा

अरविंद शर्मा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल, पंचकूला में आयोजित निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल से पहुंचे। मंत्री का यह कदम फिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को बढ़ावा देने

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE