Breaking NewsChandigarhHaryana NewsLatest NewsNationalPunjab

CM Nayab Saini : पंजाब के गोबिंदगढ़ में गरजे सीएम सैनी, कह दी ये बड़ी बात !

CM Nayab Saini : Haryana के Chief Minister, Nayab Singh Saini ने कहा कि आज Punjab की Politics एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां Power, Stability और Public Interest के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ रही है। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी Double-Engine Government की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब Prime Minister, Narendra Modi के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में Bharatiya Janata Party की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के Developed India के संकल्प की तर्ज पर Developed Punjab बनाने का काम करेंगे।

गोबिंदगढ़ ने बनाए रखी पहचान और आत्मबल

मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के गोबिंदगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ का इतिहास हमें यह सिखाता है कि संघर्ष और संकल्प से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह क्षेत्र सदियों से व्यापार, संस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। यहां विभिन्न समुदायों ने मिल-जुलकर एक ऐसी विरासत का निर्माण किया है, जिसमें एकता और भाईचारे की भावना सर्वोपरि है। इतिहास के अनेक उतार-चढ़ावों का साक्षी रहा यह नगर हर चुनौती के बाद और अधिक मजबूत होकर उभरा है। चाहे वह सामाजिक परिवर्तन का दौर रहा हो या आर्थिक बदलावों का समय हो, मंडी गोबिंदगढ़ ने हर परिस्थिति में अपनी पहचान और अपने आत्मबल को बनाए रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहर देशभर में स्टील टाउन के नाम से भी विख्यात है। यहां के उद्योग पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। विडंबना है कि आज मंडी गोबिंदगढ़ का उद्योग कई गंभीर संकटों से जूझ रहा है। महंगी बिजली और नीतिगत अस्थिरता ने यहां के उद्योगों की रीढ़ को कमजोर किया है। कई छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं  और हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं है, यह उन परिवारों की पीड़ा है, जिनकी रोजी-रोटी इस उद्योग से जुड़ी हुई है। जब फैक्ट्री बंद होती है, तो केवल मशीनें नहीं रुकतीं, बल्कि घरों के चूल्हे भी ठंडे पड़ जाते हैं।

इतने वादे किए पूरे

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक लगभग 10 लाख बहन-बेटियों को 1 हजार 38 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। मुख्य़मंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

किसान और बुजुर्ग की हुई मौज !

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 79 हजार 317 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रति माह पेंशन दे रही है। इस पेंशन का 50 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘बिना पर्ची और बिना खर्ची’ के 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर  नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पंजाब के कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब से नशा खत्म करने की बात कही थी, लेकिन आज पंजाब विधानसभा में दिए जा रहे भाषण के समय मुख्यमंत्री स्वयं नशे में दिखाई दिए।

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE