Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Rashtra Prerna Sthal : PM मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया भव्य उद्घाटन, देश की महान विभूतियों को किया नमन

Rashtra Prerna Sthal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को लखनऊ (Lucknow) के वसंत कुंज योजना में निर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित महापुरुषों की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अवलोकन किया और उन्हें नमन किया। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भाजपा-जनसंघ गलियारे का अवलोकन किया। इस गलियारे में भारतीय जनता पार्टी और इसके पूर्वज भारतीय जनसंघ की वैचारिक यात्रा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

LucknowNews

राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Shyama Prasad Mukherjee), पं. दीन दयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास है। प्रधानमंत्री (PM Modi) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया, जहां उनके जीवन, संघर्ष और विचारों से जुड़ी अद्भुत प्रदर्शनी लगी हुई है।

पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया भव्य उद्घाटन

इस स्थल को कमल की आकृति में विकसित किया गया है। परिसर में इन राष्ट्र नायकों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें विश्वविख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने बनाया है। प्रतिमाओं को आकर्षक बनाने के लिए फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग का उपयोग किया गया है।

संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी म्यूरल आर्ट के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की यात्रा को दर्शाया गया है। संग्रहालय के कोर्टयार्ड में भारत माता की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 3,000 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख लोगों के लिए विशाल रैली स्थल विकसित किया गया है। इसके अलावा परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page