ChandigarhHaryanaTrending News

Anil Vij on Thiruvananthapuram municipal elections. तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में BJP की जीत पर बोले हरियाणा के गब्बर, ‘सभी सीमाओं को लांघकर पूरे देश में आगे बढ़ रही भाजपा’

Anil Vij on Thiruvananthapuram municipal elections. Haryana के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने कहा कि Bharatiya Janata Party की लहर सारी सीमाओं को तोड़कर पूरे देश में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है और Thiruvananthapuram नगर निगम चुनाव के नतीजे यही बताते हैं। मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए विज ने बताया कि Kerala में तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में 50 सीटें भाजपा द्वारा जितना बहुत बड़ी बात है। गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता है और वहां पर कई दशकों से सत्तासीन एलडीएफ को पराजित किया है।

बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लिखा है कि “मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्वीकार करना चाहता हूं। शहर नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है। मैंने 45 साल के एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने एक दूसरी पार्टी को पुरस्कृत किया है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वो यूडीएफ के लिए हो या मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के लिए। हम केरल की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। लोगों की जरूरतों की वकालत करते रहेंगे और सुशासन के सिद्धांतों को बनाए रखेंगे तथा आगे बढ़ते रहो”।

Anil Vij on Surjewala : रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट पर अनिल विज का पलटवार, जानिए क्या बोले विज ?

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका