चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में श्री जी’ नामक दुकान में भीषण आग

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। ‘श्री जी’ नाम की इस दुकान (शॉप नंबर 322/323) में अचानक आग भड़कने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी।
दमकल विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त संसाधन भी लगाए गए हैं ताकि आग आसपास की दुकानों तक न फैल सके।
यह भी पढ़ें : –पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं के नारे
यह भी पढ़ें : – West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत,BJP की बड़ी बढ़त, TMC पिछड़ी






