National

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता में ममता बनर्जी के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं के नारे

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों के बीच राजधानी कोलकाता में राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर जुटे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी पार्टी के समर्थन में उत्साह दिखाया। इस दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

 

चुनावी रुझानों में BJP के आगे रहने की खबरों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी अपनी स्थिति बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह मुकाबला लंबे समय से चर्चा का केंद्र रहा है और इस बार के चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page