Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

बेड़ियों में बंधकर अमेरिका से लौटे हरियाणा के 50 युवा – डंकी रूट के खौफनाक सच का खुलासा!

हरियाणा से अमेरिका गए 50 युवा अवैध प्रवासी को डिपोर्ट कर भारत वापस भेजा गया है। ये सभी युवक डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका पहुंचे थे, जो खतरनाक मार्गों से होकर गुजरता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते समय सभी युवकों के हाथ-पैरों में हथकड़ियां लगी थीं। एयरपोर्ट से इन्हें संबंधित जिलों की पुलिस ने औपचारिक पूछताछ के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाया।

डिपोर्ट किए गए युवाओं का जिला-वार विवरण

  • करनाल: 16 युवक
    (पोपड़ा गांव के हसन, रजतपाल, जश्नदीप सिंह, तेजेंद्र पाल, हरीश, अंकुर सिंह, विक्रम, गुरजंट सिंह, सचिन मलिक, महेंद्र सिंह, तुषार, निखिल, मनीष कुमार, प्रियांशु चहल, देवेंद्र सिंह, सावन)

  • कैथल: 14 युवक
    (नरेश, कर्ण, मुकेश, ऋतिक, सुखबीर सिंह, अमित, अभिषेक, मोहित, अशोक कुमार, आशीष, दमनप्रीत, प्रभात, सतनाम सिंह)

  • कुरुक्षेत्र: 5 युवक
    (हैप्पी सैनी, प्रदीप कुमार, अमन कुमार, विक्रम सिंह, पारस शर्मा)

  • पानीपत: 1 युवक

डीएसपी ललित यादव ने की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी

डीएसपी ललित यादव के मुताबिक, सभी डिपोर्ट किए गए युवक 25 से 40 वर्ष की आयु के हैं। इनमें से कुछ कई साल से अमेरिका में रह रहे थे, जबकि कुछ हाल ही में गए थे। कुछ को जेल में भी रखा गया था।

बेड़ियों में बंधकर दिल्ली लाए गए

युवाओं को विमान में बेड़ियों में बंधकर बैठाया गया। शनिवार को सभी युवाओं को दिल्ली एयरपोर्ट से कैथल पुलिस लाइन में लाया गया और रिकॉर्ड की जांच की गई। जनवरी से जुलाई 2025 तक हरियाणा के 604 युवा पहले भी डिपोर्ट हो चुके हैं। यह भी पढ़ें : – गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी लाखा अमेरिका से डिपोर्ट, हरियाणा DGP बोले — “एक और भगोड़ा भारत लाया गया”

आगे की संभावना

डिपोर्ट किए गए एक युवक ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को एक और विमान भारत आने की संभावना है। इस फ्लाइट में कैथल और आसपास के क्षेत्रों के अन्य युवा भी डिपोर्ट हो सकते हैं।

कानूनी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया

डीएसपी ललित यादव ने बताया कि 14 में से 13 युवाओं को उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है। एक युवक पर शराब तस्करी का मामला दर्ज होने के कारण उसे हिरासत में रखा गया। अभी तक किसी युवक ने एजेंटों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन यदि कोई शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page