Breaking NewsHaryanaLatest NewsTrending News

Haryana : हरियाणा के स्कूलों में 15 दिन की छुट्टियों की घोषणा, 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे विद्यालय

Haryana School Winter Vacation 2026 : सर्दी के मौसम और बढ़ते कोहरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूल 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी 2026 से स्कूल पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगे।

बोर्ड कक्षाओं के लिए विशेष निर्देश

हरियाणा शिक्षा विभाग (Haryana ने स्पष्ट किया है कि छुट्टियों के दौरान भी कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं,और अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। यह प्रक्रिया CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड्स के नियमों के अनुसार होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने स्कूल द्वारा जारी निर्देशों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

क्रिसमस के बाद लगातार छुट्टियां

हरियाणा (Haryana) के स्कूलों में बच्चों को क्रिसमस के बाद लगातार छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। 25 दिसंबर – क्रिसमस, 26 दिसंबर – शहीद उधम सिंह जयंती, 27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 28 दिसंबर – रविवार इस तरह 25 से 28 दिसंबर तक चार दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा, यानी बच्चों को सर्दियों की शुरुआत में ही लंबा ब्रेक मिलेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने सिरसा, बठिंडा, रोहतक, हिसार समेत हरियाणा (Haryana) के कई इलाकों में कोल्ड वेव,और घने कोहरे का अलर्ट (Cold Wave Alert) जारी किया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम हो रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। यह भी पढ़ें : – Dense Fog Alert : दिल्ली-यूपी-पंजाब समेत नॉर्थ इंडिया में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने किया अलर्ट जारी

Author

  • Rashtr Khabar

    A passionate and truth-driven news reporter with a keen eye for detail and a commitment to ethical journalism. I specialize in delivering accurate, timely, and engaging news that informs the public and strengthens trust in media.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका