Breaking NewsNational

अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; कई घायल, मची अफरा-तफरी

वॉशिंगटन/सिएटल : अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल के दौरान रविवार शाम हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। घटना सिएटल के प्रसिद्ध स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में हुई, जहां सप्ताहांत के दौरान बड़ी संख्या में लोग फूड फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे।

महिलाएं और बच्चा भी घायलों में शामिल

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घायलों में एक छोटा बच्चा, 23 वर्षीय युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग गिर पड़े और बच्चों की स्ट्रॉलर (बेबी गाड़ियां) भी पलट गईं।

एक चश्मदीद ने बताया कि वह अपनी मित्र के साथ फोटो बूथ की लाइन में खड़ा था, तभी पीछे से धक्का लगा और लोग तेजी से भागते दिखाई दिए। कुछ ही क्षण बाद लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

पुलिस ने खाली कराया इलाका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग और इमरजेंसी मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने फेस्टिवल स्थल को खाली कराया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल गोलीबारी के कारणों और हमलावर की पहचान को लेकर जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गोलियों की आवाज सुनते ही लोगों को भागते और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page