Navjot Singh Sidhu एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस के बीच मचा जबरदस्त क्रेज

मुंबई: कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर Navjot Singh Sidhu एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके फैंस की भीड़ लग गई। सिद्धू अपने चिर-परिचित स्टाइलिश अंदाज़ और खुशनुमा मुस्कान के साथ नजर आए।
एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने उन्हें (Navjot Singh Sidhu) देखते ही सेल्फी लेने के लिए होड़ मचा दी। सिद्धू ने भी पूरे जोश के साथ फैंस का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर छा गई है, जहां लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। यह भी पढ़ें : – चंडीगढ़ में तेज़ रफ्तार THAR ने मचाया तांडव, ऑटो और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कई लोगों ने यह भी कयास लगाए हैं कि Navjot Singh Sidhu किसी नए टीवी शो या राजनीतिक कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई पहुंचे हैं। हालांकि, सिद्धू की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
अपने पंजाबी अंदाज़, शायरी और जोशीले बयानों के लिए मशहूर Navjot Singh Sidhu जहां भी जाते हैं, वहां फैंस का क्रेज अपने आप बढ़ जाता है — और इस बार भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला।






