Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana News : ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली को लेकर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार

Haryana News : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस द्वारा दिल्ली की जा रही ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लंबे समय से पहले से स्यापा कर रही थी और आज यह ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की 13वीं कर रही हैं।

कांग्रेस पर अनिल विज का सीधा हमला

मंत्री अनिल विज ने कहा कि पिछले लंबे समय से देश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं कांग्रेस पार्टी हारती आ रही है। कांग्रेस अपनी को लेकर कभी इवीएम पर सवाल उठाती हैं तथा अब यह वोट चोरी की बात कर रही हैं, जबकि कांग्रेस वाले जनता के सामने यह आज तक स्पष्ट नहीं कर सके कि वोट चोरी कैसे हुई।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाता सूचियां पर हम चुनाव लड़कर जीते हैं वही मतदाता सूचियां कांग्रेस के उम्मीदवारों के पास भी थी और अगर यह मतदाता सूचियां गलत थी तो जहां-जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं पहले उनका इस्तीफा लेते, फिर दिल्ली में जाकर रैली करते।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page