Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और ऑफर्स

चंडीगढ़, 10 अगस्त 2026: शाओमी इंडिया ने भारत में अपनी Redmi Note सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर डिस्प्ले, दमदार रोजमर्रा के प्रदर्शन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 8000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में फोन तीन दिन तक चल सकता है। बड़ी बैटरी के बावजूद डिवाइस की मोटाई 8.4mm रखी गई है। इसमें 45W Turbo Charging का सपोर्ट है और चार्जर बॉक्स में ही दिया जा रहा है। फोन से दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।
6.9 इंच AMOLED स्क्रीन, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस
Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच TrueColor AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट और 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक पहुंचती है।
फोन में 200% वॉल्यूम स्पीकर और HydroTouch 2.0 तकनीक दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने का दावा किया गया है। आंखों के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें TÜV Rheinland Eye Care सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Snapdragon 4 Gen 4 से लैस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 4 Gen 4 Mobile Platform मिलता है। कंपनी ने इसमें मेमोरी एक्सटेंशन के जरिए 16GB तक RAM और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प दिया है।
हीट मैनेजमेंट के लिए 10,416mm² ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। Xiaomi के Long-Term Fluency Engine के साथ फोन को 48 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किया गया है।
50MP डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 में 50MP AI Dual Rear Camera दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम में Night Mode, AI HDR, Dynamic Shots, AI Editor और 2x In-Sensor Zoom जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Android 16 और HyperOS 3
सॉफ्टवेयर के मामले में Redmi Note 17 5G Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलेगा। कंपनी फोन के लिए 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कह रही है।
फोन में मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass 7i और धूल-पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है।
Redmi Note 17 5G की कीमत
फोन को तीन कलर ऑप्शन—Dark Night, Arctic Blue और Starlight Purple में लॉन्च किया गया है।
| वेरिएंट | MRP | शुरुआती कीमत* |
|---|---|---|
| 6GB + 128GB | ₹27,999 | ₹24,999 |
| 8GB + 128GB | ₹30,999 | ₹27,999 |
*शुरुआती कीमत में SBI Card, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड एवं EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है।
मिलेंगे कई अतिरिक्त फायदे
Redmi Note 17 खरीदने वाले ग्राहकों को Jio True 5G के साथ 5TB JioAI Cloud Storage, 3 महीने की YouTube Premium Lite सदस्यता और 6 महीने की Google One 200GB Cloud Storage सदस्यता भी दी जाएगी।
13 अगस्त से शुरू होगी बिक्री
Redmi Note 17 5G की बिक्री 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Mi.com, Amazon Specials और Xiaomi Retail Stores के जरिए खरीद सकेंगे।







