Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

“हम सबको खुश करेंगे…”: गाजा पीस एग्रिमेंट पर ट्रंप का बड़ा दावा,भारत-पाकिस्तान…

काहिरा/वॉशिंगटन | 13 अक्टूबर 2025 :  मिडिल ईस्ट दौरे पर रवाना होने से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी ‘शांति नीतियों’ की जमकर तारीफ की है। गाजा युद्धविराम को अपनी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने दावा किया कि यह उनका आठवां सफलतापूर्वक सुलझाया गया युद्ध है। प्रेस से बातचीत में ट्रंप ने कहा,“हम सबको खुश करेंगे, चाहे यहूदी हों, मुसलमान हों या अरब देश…”

गाजा पीस एग्रिमेंट: ट्रंप का दावा – “मुझे यकीन है यह कायम रहेगा”

गाजा में इज़राइल और हमास के बीच हालिया संघर्ष के बाद युद्धविराम की घोषणा हुई है। ट्रंप ने इसे अपनी कूटनीतिक जीत बताया और कहा कि लोग अब युद्धों से थक चुके हैं। कुछ युद्ध 30-35 सालों से चल रहे थे, और मैंने उन्हें एक दिन में सुलझा दिया। यह बहुत अच्छी बात है।

फिर से दोहराया दावा: भारत-पाकिस्तान सीजफायर में भी मेरा हाथ

ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम का भी श्रेय खुद को देते हुए कहा, मैंने टैरिफ की धमकी दी – 100%, 150%, 200% तक। और 24 घंटे में मामला सुलझ गया। अगर आप परमाणु युद्ध करना चाहते हैं, तो तैयार रहिए टैरिफ के लिए।”

ट्रंप का यह बयान भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में रह चुका है, हालांकि भारत की ओर से कभी इसकी पुष्टि नहीं की गई।

काहिरा में गाजा शांति समिट शुरू, दुनिया के दिग्गज नेता शामिल

मिस्र की राजधानी काहिरा में आज से गाजा संघर्ष पर अंतरराष्ट्रीय शांति समिट शुरू हो गई है। शर्म-अल-शेख में आयोजित इस समिट में ट्रंप के अलावा, UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, अरब देशों के प्रमुख, और पश्चिमी देशों के शीर्ष नेता मौजूद हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस समिट में आमंत्रित किया गया था, लेकिन भारत की ओर से उन्होंने इसमें शामिल होने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, भारत की ओर से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस समिट में भाग ले सकता है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page