Breaking NewsHaryana News

झज्जर में दर्दनाक हादसा: बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत

50 साल पुराने बंद कुएं में भरी थी जहरीली गैस, एक-एक कर उतरे चारों लोग बेहोश हुए; तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव।

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरे गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से दम घुटने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान दलबीर (41), नरेंद्र, मोनू (37) और प्रवासी मजदूर रामे के रूप में हुई है।

एक-एक कर कुएं में उतरे, फिर नहीं लौटे

जानकारी के अनुसार, गांव के एक पुराने कुएं में गाय का बछड़ा गिर गया था। उसे निकालने के लिए पहले एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद उसे बचाने के लिए अन्य लोग भी एक-एक कर कुएं में उतरते गए। बताया जा रहा है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसकी वजह से चारों बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

50 साल से बंद पड़ा था कुआं

जिला पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री ने बताया कि जिस कुएं में हादसा हुआ, उसका लगभग 50 वर्षों से उपयोग नहीं किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुएं में जहरीली गैस जमा होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने बचाव कार्य पर उठाए सवाल

घटना के बाद नागरिक अस्पताल में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि राहत एवं बचाव दल समय पर पहुंच जाता, तो शायद चारों लोगों की जान बचाई जा सकती थी। वहीं स्थानीय विधायक कुलदीप वत्स भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

VIP प्रोटोकॉल छोड़ा, इंसानियत निभाई! सड़क पर घायल युवती को देखकर रुका चिराग पासवान का काफिला

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page