Breaking NewsJobs & RecruitmentLatest NewsNationalTechTop Stories

Jammu’s first female taxi aggregator : जम्मू-कश्मीर की पहली महिला टैक्सी एग्रीगेटर बनीं सादिया भट्ट, 1000 ड्राइवरों को जोड़ा

Jammu’s first female taxi aggregator: जम्मू- कश्मीर में महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल सामने आई है। सादिया भट्ट राज्य की पहली महिला टैक्सी एग्रीगेटर बनकर उभरी हैं। कठिन हालातों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने न केवल अपनी खुद की टैक्सी ऐप तैयार की, बल्कि ड्राइवरों और ग्राहकों को एक मंच पर जोड़ते हुए लगभग 1000 ड्राइवरों का नेटवर्क भी खड़ा कर दिया है।

 

सादिया भट्ट ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। उन्होंने खुद ऐप विकसित की और ड्राइवरों व यात्रियों को भरोसे के साथ अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा।

चंडीगढ़, जम्मू और साउथ कश्मीर में विस्तार की तैयारी

सादिया भट्ट ने बताया कि आने वाले दिनों में वह अपनी टैक्सी सर्विस का विस्तार चंडीगढ़, जम्मू और साउथ कश्मीर तक करने की योजना बना रही हैं। इससे न केवल स्थानीय ड्राइवरों को रोजगार मिलेगा, बल्कि यात्रियों को भी सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

लड़कियों के लिए खास संदेश

सादिया भट्ट ने कहा, “अगर आपको लगता है कि आप कुछ कर सकते हैं, तो आपको बाहर आना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।”

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों पर भरोसा करें और उनका पूरा साथ दें। उनका मानना है कि परिवार का समर्थन मिलने से लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें : –

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page