Breaking NewsHaryana NewsLatest News

Haryana : हरियाणा के स्कूल ध्यान दें! 3 दिसंबर से बदल जाएगा पूरा सिस्टम — देखें पूरी जानकारी

Haryana :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने घोषणा की है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी सम्बद्धता आवेदन 3 दिसम्बर से ऑनलाइन लाइव हो जाएंगे। यह प्रक्रिया 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

स्कूल ₹8000 सम्बद्धता निरंतरता शुल्क HDFC Gateway Payment के माध्यम से जमा करवा सकेंगे।

लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख

जो स्कूल निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे ₹5000 अतिरिक्त विलम्ब शुल्क के साथ 13 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं।

इन शुल्कों का भुगतान अनिवार्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निम्न सत्रों का बकाया GST भी साथ जमा करवाना होगा:2021-22,2022-23,2023-24,2024-25, साथ ही सत्र 2025-26 का शुल्क + लेट फीस पर CGST 9% + SGST 9% = कुल 18% GST लागू होगा।

आवेदन कहां और कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: www.bseh.org.in यहां उपलब्ध लिंक के माध्यम से दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए जाने हैं।

तकनीकी सहायता

किसी भी समस्या के लिए कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करें: 01664-254300, 01664-244171 (Ext. 111) asaffi@bseh.org.in

यह भी पढ़ें : –

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page