Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Atal Jan Seva Marathon : पंचकूला में CM सैनी ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी,अटल जन सेवा को समर्पित दौड़ में 5 हजार पुलिस जवान शामिल

Atal Jan Seva Marathon : हरियाणा के पंचकूला में बुधवार सुबह एक भव्य और अनुशासित माहौल में आयोजित अटल जन सेवा मैराथन (Atal Jan Seva Marathon) को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सेक्टर-5 स्थित यवनिका गार्डन (Yavnika Garden) से शुरू होकर ताऊ देवी लाल स्टेडियम (Tau Devi Lal Stadium) (पासिंग परेड सेंटर) तक पहुंची।

इस मैराथन में करीब 5 हजार नए पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया, जो पासिंग परेड से पहले प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रही दौड़

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती से एक दिन पूर्व आयोजित इस दौड़ को “अटल जन सेवा (Atal Jan Seva) को समर्पित अटल दौड़” नाम दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने जवानों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CM सैनी बोले: पढ़े-लिखे युवा बदलेंगे समाज

Atal Jan Seva Marathon

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि— “इन 5 हजार नए जवानों में लगभग 80 प्रतिशत ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। पढ़े-लिखे युवा जब पुलिसिंग में आएंगे, तो समाज को नई दिशा मिलेगी।” उन्होंने कहा कि जवानों के चेहरों पर जो उत्साह और चमक है, वह उनकी ड्यूटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। युवा अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और समाज को बेहतर बनाने में योगदान देंगे।

अनुशासन और एकता का प्रतीक बनी दौड़

सीएम (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि यह मैराथन (Marathon) जवानों द्वारा 39 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनके अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि—4252 जवान ग्रामीण पृष्ठभूमि से,809 जवान शहरी पृष्ठभूमि से, 2390 जवान 26 वर्ष से कम आयु के है। यह दौड़ पूरे हरियाणा की एकता और सामूहिक शक्ति का संदेश देती है और पुलिस बल में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करेगी।

Report : Umang Shyoran/Panchkula

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page