Breaking NewsHaryana NewsLatest News

पंचकूला पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ओमप्रकाश धनखड़ के आवास पर हुआ भव्य स्वागत

पंचकूला : भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह पंचकूला पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने अमरावती स्थित अपने आवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पूर्व राष्ट्रपति की इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष भी धनखड़ के आवास पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सरकार के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार तथा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा और हरियाणा की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। इनमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला की मेयर, जनप्रतिनिधि और पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

 

समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और सार्वजनिक महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। पूर्व राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया।

अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत; कई घायल, मची अफरा-तफरी

 

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page