Breaking NewsNational

PM मोदी के वीडियो पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- ‘मिस्टर मोदी

नई दिल्ली। कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात जारी वीडियो संदेश के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र जवाब चाहते हैं, केवल वीडियो संदेश नहीं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देर रात जारी वीडियो छात्रों की समझदारी का अपमान है और सरकार को उनकी वास्तविक मांगों पर जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं तीन मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को तीन अहम कदम उठाने चाहिए। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। दूसरी, संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तीसरी, सरकार छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेने के बजाय सरकार राजनीतिक जवाब देने में लगी हुई है।

PM मोदी ने वीडियो में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने संबंधी मसौदा तैयार हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और संसद के मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह में संबंधित विधेयक पेश करने का प्रयास किया जाएगा।

युवाओं के भविष्य को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सरकार त्वरित सुनवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए कानूनी व्यवस्था को और मजबूत बना रही है।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page