मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, बुजुर्गों संग बांटी खुशियाँ


पंचकूला, 21 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बार दीपावली का पर्व सेवा और संवेदना के साथ मनाया। मुख्यमंत्री सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री ने वृद्धाश्रम में दीप जलाकर और मिठाइयाँ बाँटकर वृद्धजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने वहां उपस्थित सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनके साथ आतिशबाजी कर उत्सव का आनंद साझा किया।


कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, और रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







