UP News : रामपुर में लकड़ी के बुरादे से भरा ट्रक बोलेरो पर पलटा

UP News /रामपुर (Uttar-Pradesh): उत्तरप्रदेश के रामपुर में रविवार को दिल्ली–नैनीताल हाईवे संख्या-87 पर पहाड़ी गेट चौराहे के पास तेज रफ्तार लकड़ी के बुरादे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे में बोलेरो पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई, जिससे बोलेरो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अत्यधिक तेज गति में था और अचानक संतुलन खो बैठा। ट्रक के पलटते ही बोलेरो चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मृतक बोलेरो चालक विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था और विभागीय एसडीओ की बोलेरो चला रहा था।
यह भी पढ़ें : – Sarkari Naukri 2026 : 8वीं–10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, BECIL में 78 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹40,710 तक
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर नगर कोतवाली, गंज कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस के साथ दमकल विभाग व एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई।






