EntertainmentLatest NewsNationalTop Stories

Viral Wedding Drama : फोटोशूट में बच्चे घुसे, दूल्हे का फूटा गुस्सा—देखें Viral वीडियो

Viral Wedding Drama : सोशल मीडिया पर एक इंडियन वेडिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोटोशूट के दौरान बच्चों की हलचल से नाराज़ दूल्हा अपना आपा खोते हुए दिखाई देता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स दूल्हे के व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं।

Viral वीडियो में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन एक खूबसूरत सजे हुए स्टेज पर बैठकर महंगा फोटोशूट करवा रहे हैं। उन पर नोटों की बारिश की जा रही है और कैमरा शूट शुरू ही होता है कि तभी एक बच्चा फ्रेम में आ जाता है। यह देखकर दूल्हा गुस्से से बच्चें को हटाता है और उसके सिर पर थपथपाकर पीछे जाने का इशारा करता है।

Viral Wedding Drama : इसके बाद दूल्हा पब्लिकली माइक पकड़कर मेहमानों को कहा— 
“अपने-अपने बच्चों को अपने पास बिठाएं। पैसे कम हैं, तो शूट खराब मत कीजिए!”
उन्होंने मेहमानों से रिक्वेस्ट की कि बच्चे स्टेज पर न घूमें, वरना उनका महंगा फोटोशूट खराब हो जाएगा।

दूल्हे द्वारा “पैसे कम हैं” टिप्पणी करने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों का कहना है कि शादी खुशी और परिवार का मौका होता है, न कि सिर्फ फोटोशूट का।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दूल्हे को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

एक यूजर ने लिखा— Viral Wedding Drama
“शादियां तस्वीरों के लिए नहीं होतीं। शादी एक पवित्र रस्म है, जिसे लोग आजकल सिर्फ़ शो-ऑफ और कंटेंट बनाने में लगा देते हैं।”

दूसरा कमेंट—
“अगर मेहमानों से इज्जत नहीं दे सकते, तो बुलाते क्यों हो? घर पर फंक्शन कर लो और यूट्यूब पर लाइव चला दो।”

एक और यूजर ने लिखा—
“बच्चे हैं… शादी में खेलेंगे-कूदेंगे ही। ऐसे में गुस्सा करना गलत प्राथमिकताएं दिखाता है।”

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page