ChandigarhHaryana NewsLatest NewsNationalTop Stories

VB Ji Ram Ji. वीबी जी राम जी को लेकर कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के मंत्री बेदी, बोले-महासंग्राम नहीं क्रांति कर लें

VB Ji Ram Ji. विकसित भारत जी राम जी कानून को लेकर विपक्षी दलों में केवल कांग्रेस ही सरकार पर सबसे ज्यादा हमलावर है। ऐसे में जहां एक और केंद्र सरकार के स्तर पर जनता को इस कानून के लाभ समझाने के साथ विपक्ष को भी जवाब देने का काम किया जा रहा है। वहीं, Haryana Government के मुखिया नायब सिंह सैनी के अलावा अन्य मंत्री भी अपने-अपने स्तर पर जनता को इस नए कानून के फायदे समझाने के अलावा विपक्ष को भी जवाब देने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में हमने हरियाणा के कैबिनेट मत्री Krishna Bedi से खास बातचीत की।

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी करने को लेकर कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर महासंग्राम करने का ऐलान किया है, लेकिन वह आज तक एक प्वाइंट भी नहीं बता पाएं है जो आमजन और मजदूर के खिलाफ हो। यदि वह कोई एक प्वाइंट बता दें तो महांसग्राम क्या क्रांति कर लें। बेदी ने कहा कि पहले कांग्रेस के नेता एक लाल किताब लेकर कहते थे कि संविधान बदल दिया, लेकिन जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनसे पूछा कि इस किताब में कितने पन्ने है तो कोई भी कांग्रेसी जवाब नहीं दे पाया। इसलिए क्योंकि वह लोग किसी भी चीज को पढ़ते नहीं है, केवल सरकार के कामों की आलोचना करते हैं।

Crop monitoring. खेत से मंडी तक किसान की फसल पर रहेगी पूरी निगरानी, CM ने अपनाया कड़ा रुख !

मंत्री ने कहा कि पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था। अब नए कानून में 125 दिन का गारंटी रोजगार मिलेगा। इसके अलावा फसल के दौरान 60 दिन का अवकाश भी मजदूरों को मिलेगा, जिससे फसल कटाई के लिए किसान को मजदूरों की दिक्कत ना हो। इसके अलावा श्रमिक को भी अतिरिक्त आमदन मिल पाएगा। पहले निर्माण के कार्य में मनरेगा में कोई प्रावधान नहीं था। अब नए कानून में जल संरक्षण और वृक्ष बचाने के अलावा अन्य कार्यों में मजदूरों को फ्री हैंड किया है। अभी तक सारा मैनुअल मैस्ट्रोड बनता था। अब उनकी हाजिरी लगेगी साथ ही उन्हें डीबीटी के माध्यम से लाभ मिलेगा। पहले ऑडिट का कोई प्रावधान नहीं था। अब नए कानून के तहत नरेंद्र मोदी ने यह सभी प्रावधान किए है, जिससे श्रमिक तक उसकी मजदूरी पूरी तरह से पहुंच सके।

Haryana News : वरिष्ठ नागरिकों को एक लाख रुपए तक का पुरस्कार देगी हरियाणा सरकार !

कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता कुछ भी समझना नहीं चाहते। आज देश हित और श्रमिक हित की कोई भी बात होती है, उससे कांग्रेस को परेशानी होती ही है। अब हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, लेकिन चर्चा से पहले ही वह सदन छोड़कर चले गए। कानून पर बिल लेकर आए थे उस पर भी वह सदन छोड़कर चले गए। अब तो कांग्रेस के नेता रणछोड़दास हो चुके हैं। अब देखिए, हरियाणा में कांग्रेस में हुड्डा गुड का प्रोग्राम होगा तो सैलजा, रणदीप और अजय यादव गुट के नेता नहीं जाएंगे। हालांकि कांग्रेस के कार्यक्रम तो होंगे, लेकिन यदि सैलजा का कार्यक्रम होगा तो वहां हुड्डा के लोग जाकर लड्ड बजाएंगे। आज कांग्रेस नेता, नेतृत्व और मुद्दा विहित हो चुकी है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपना नेता प्रतिपक्ष बनाने में ही 11 महीने का समय लग गया। कांग्रेस आज बहुत ही दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है। 150 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का आज कोई नेता नहीं है। किस बारे में और किसके हित की बात करनी है, यह भी उन्हें नहीं पता। आज कांग्रेस लाचार और बेबस हो चुकी है।

लाडो लक्ष्मी योजना को हमने तो अपने कार्यकाल के पहले ही साल में लागू कर दिया है, लेकिन हिमाचल में देखिए अभी तक यह लागू नहीं कर पाए। हम इस पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे। कांग्रेस तेलंगना, कर्नाटक और हिमाचल में अभी तक यह लागू नहीं कर पाई। पंजाब में भी आप सरकार महिलाओं को हर महीने देने का वादे को पूरा नहीं कर पाई। भाजपा की सरकार आज धरातल पर अंतिम पायदन पर खड़े व्यक्ति की तरक्की और उन्नति के लिए काम कर रही है। इसी कारण से जनता लगातार भाजपा और एनडीए को अपना आशीर्वाद दे रही है।

Haryana ITI News. आईटीआई के जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए भवन, मौके पर जाकर अधिकारी करेंगे फिटनेस की जांच

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका