Breaking NewsLatest NewsNationalTop Stories

Justice Surya Kant: आज देश के 53वें CJI पद की शपथ लेंगे

Justice Surya Kant: देश आज एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा, जब जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जहाँ राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

जस्टिस सूर्यकांत मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और वह हरियाणा से पहले व्यक्ति हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के मुखिया बनेंगे। यह राज्य के लिए गौरव और उत्साह का बड़ा अवसर है।

परिवार विशेष निमंत्रण पर पहुंचा दिल्ली

शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस सूर्यकांत का पूरा परिवार मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि उनके तीनों भाई,उनकी पत्नियाँ,बच्चे,बेटी-दामाद,बहन का परिवार,गांव के लोग,पिता के मित्र, सभी विशेष निमंत्रण पर रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। शपथ के बाद परिवार राष्ट्रपति द्वारा आयोजित विशेष भोज में भी शामिल होगा, जहां के ड्रेस कोड का पालन किया जाएगा।

हिसार में खुशी की लहर – हवन, ब्लड डोनेशन कैंप और मिठाई वितरण

हिसार में जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआई बनने को लेकर बड़ा उत्साह है। जैसे ही वह शपथ लेंगे, जिला बार एसोसिएशन हवन-यज्ञ करेगी,ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा, ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटी जाएगी। हिसार के लिए यह गर्व का विषय है कि उनका पूर्व सदस्य देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचा।

हिसार से शुरू हुआ था न्यायिक सफर

जस्टिस सूर्यकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1984-85 में हिसार जिला न्यायालय से वकील के रूप में की थी। उन्होंने करीब 6 महीने तक वरिष्ठ वकील स्वर्गीय आत्माराम बंसल के जूनियर के तौर पर काम किया। आज उसी बार के 136 वकीलों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेष पास जारी किए गए हैं ताकि वे अपने पूर्व सदस्य की ऐतिहासिक शपथग्रहण के साक्षी बन सकें। जिला बार एसोसिएशन हिसार बड़ी LED स्क्रीन पर भी लाइव प्रसारण दिखाएगी।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page