Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsTop Stories

Hisar News: हिसार में CM नायब सैनी पर नोटों की बारिश! कामेश्वर धाम में संत ने ऐसे दिया आशीर्वाद

Hisar News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार देर रात हिसार जिले के गांव किरमारा स्थित श्री कामेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 मुनि गिरी जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और वर्तमान गद्दीनशीन संत युगल गिरी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संत द्वारा मुख्यमंत्री पर पहले फूल और फिर नोटों की बारिश करते हुए देखा जा सकता है।

धाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री को नोटों की माला भी पहनाई गई। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार और जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने धूनी के पास बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और संतों से आध्यात्मिक चर्चा की।

कामेश्वर धाम के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस अवसर पर कामेश्वर धाम के विकास के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है और ब्रह्मलीन मुनि गिरी जी महाराज जैसे संतों ने समाज को आध्यात्मिक दिशा दी है।

महाभारत काल से जुड़ा है कामेश्वर धाम

गौरतलब है कि गद्दीनशीन संत प्रहलाद गिरी उर्फ मुनि गिरी जी महाराज हाल ही में 84 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री देर रात धाम पहुंचे थे। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों ने इसी स्थान पर भगवान शिव की पूजा की थी, जिससे कामेश्वर धाम का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

अलाव तापते ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

कामेश्वर धाम जाने से पहले जब मुख्यमंत्री का काफिला गांव कुलेरी से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे ग्रामीण सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए। ग्रामीणों को देखकर मुख्यमंत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और स्वयं उनके बीच जाकर बैठ गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ठंड काफी है, आप लोगों के पास बैठकर ही बातचीत करते हैं।” इसके बाद उन्होंने कुर्सी मंगवाकर अलाव के पास बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीण बोले– चौधरी देवीलाल की याद आ गई

ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी चौधरी देवीलाल की तरह रास्ते में आम लोगों को देखकर रुक जाते हैं और सीधे संवाद करते हैं। यह सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कराते नजर आए और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

Author

  • अमर सिंह | 19 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव | Total TV एवं MH One News के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट | Hindxpress Media House के संस्थापक | Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page