हरियाणा में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Rashtr Khabar Weather Update : हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह से यमुनानगर में लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अब तक सामान्य से कम हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा में 134.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है। जुलाई महीने में अब तक 95.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 130.2 मिलीमीटर है।
इन जिलों में सामान्य रही मानसूनी बारिश
आईएमडी के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी सहित कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि कई जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने बारिश के दौरान जलभराव, फिसलन और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
NEET Protest: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी FIR होंगी वापस







