National

NEET Protest: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी FIR होंगी वापस

NEET Protest: नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर हुए छात्र आंदोलन के बीच बिहार सरकार ने बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। गृह विभाग ने घोषणा की है कि 26 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक राज्यभर में नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई सभी एफआईआर, आपराधिक शिकायतें और कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज़ नोटिस) वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी।

सरकार के अनुसार, इस अवधि तक प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र या अन्य प्रदर्शनकारी के खिलाफ आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन लोगों को इन मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, उन्हें तत्काल रिहा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि 26 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक दर्ज इन मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भविष्य में भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

बिहार सरकार के इस फैसले को छात्र आंदोलन के बीच एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे हजारों छात्रों और प्रदर्शनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Author

  • अमर सिंह पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने टोटल टीवी और MH One News सहित कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में कार्य किया है।

    वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtr Khabar डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालन कर रहे हैं। Rashtr Khabar तेज़, सटीक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा राजनीति, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार, शिक्षा, अपराध, खेल, मनोरंजन और टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न विषयों की विश्वसनीय खबरें प्रकाशित करता है।

    अमर सिंह का उद्देश्य निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
🔴 LIVE
Facebook Page