Punjab
पंजाब दौरे पर Arvind Kejriwal ,CM मान के साथ बठिंडा में निकालेंगे मेगा रोड शो

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal आज से पंजाब के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। दौरे की शुरुआत बठिंडा से होगी, जहां वे पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के साथ एक विशाल रोड शो में हिस्सा लेंगे।
पार्टी की ओर से आयोजित इस मेगा रोड शो के दौरान दोनों नेता जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे।






