Breaking NewsChandigarhHaryanaLatest NewsNationalTrending News

Harsh Words. अजय चौटाला के बिगड़े बोल, बोले-शासकों को गद्दी से उतारकर पीटना होगा, देखिए वीडियो

Harsh Words. Haryana की जननायक जनता पार्टी (JJP) के अध्यक्ष और पूर्व उप-मुख्यमंत्री Dushyant Chautala के पिता Ajay Chautala ने महेंद्रगढ़ में एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर पीटने की जरूरत है और भारत में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की आवश्यकता है। दअरसल, अजय चौटाला की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में अजय चौटाला को विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है। अजय चौटाला एक रैली के दौरान मंच से कहते हैं कि भारत में भी अब इन शासकों को गद्दी से घसीटकर सड़क पर दौड़ाकर पीटना पड़ेगा। अब समय आ गया है। उन्होंने इसके लिए बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उदाहरण भी दिया।

अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में विवादास्पद बात कही है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। उन्होंने ये तक कह दिया कि भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है जहां शासकों के साथ बर्बरता की गई थी। अजय चौटाला ने कहा कि इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा, जिस तरीके से बांग्लादेश नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा।

देखिए वायरल वीडियो…

हमें युवाओं को संगठित करना चाहिए

अजय चौटाला ने कहा कि अब युवाओं के लिए खुद को संगठित करने का समय आ गया है। हमारे पड़ोसी देशों में हुए विरोध प्रदर्शनों की तरह, श्रीलंका में जिस तरह बांग्लादेश के युवाओं ने सरकार को देश छोड़ने पर मजबूर किया, जिस तरह नेपाल के युवाओं ने सरकार को देश छोड़ने पर मजबूर किया, उसी तरह की रणनीति भारत में भी मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनानी होगी। JJP सुप्रीमो ने कहा कि आपने कांग्रेस को विपक्ष का नेता बनाया। हालांकि, कांग्रेस उनकी बी टीम की तरह काम कर रही है। हरियाणा का हर व्यक्ति यह जानता है।

OPS : हरियाणा में इन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, कैबिनेट की मीटिंग में हुआ फैसला

Author

  • Bharat Sharma

    भारत भूषण शर्मा प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय, ईटीवी न्यूज़, लिविंग इंडिया न्यूज़ और एमएच वन न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
    वर्तमान में वह अपनी स्वयं की न्यूज़ वेबसाइट राष्ट्र खबर और जन नेत्र न्यूज़ का संचालन कर रहे हैं, जहां वे निष्पक्ष, तथ्य आधारित और जन-सरोकार की पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ज्वेलरी से ज्यादा चमकीं तमन्ना वरुण धवन ने छुए सनी देओल के पैर! 2025 में इन अभिनेत्रियों ने Google पर मचाया तहलका