Breaking NewsNational

‘मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं, फिर भी मैं माफ करता हूं’— PM मोदी का भावुक संदेश

PM Modi Instagram Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंतर-मंतर पर हुई हालिया घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह इस मामले को सजा के नजरिए से नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बार युवा भावनाओं में बहकर गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे समय में उन्हें दंडित करने के बजाय सही रास्ता दिखाना अधिक आवश्यक है।

‘मुझे और मेरी मां को भी गालियां दी गईं’

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो घटनाएं हुईं, उन्हें पूरे देश और दुनिया ने देखा। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने उनके साथ-साथ उनकी स्वर्गीय मां के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना के बावजूद उनके मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं है।

‘ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें राह दिखाना हमारा काम’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समाज का दायित्व केवल गलतियों की आलोचना करना नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देना भी है।उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को अदालतों के चक्कर कटवाना या समाज से अलग-थलग करना समाधान नहीं है। यदि देश को आगे बढ़ाना है तो गुमराह युवाओं को समझाकर मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

दांत और जीभ का दिया उदाहरण

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने एक भावनात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार दांतों के बीच जीभ आ जाती है और चोट लग जाती है, लेकिन कोई अपने दांत नहीं तोड़ता क्योंकि दोनों शरीर का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि ठीक उसी तरह देश के युवा भी हमारे अपने हैं। यदि उनसे गलती हुई है तो उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाना चाहिए।

युवाओं से की सकारात्मक अपील

प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे अपनी गलतियों से सीखें, अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें और देश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Author

  • अमर सिंह
    संस्थापक एवं एडिटर | Rashtra Khabar News

    अमर सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 19 वर्षों का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे Hindxpress Media House के संस्थापक हैं और Rashtra Khabar News के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ सहित देशभर की खबरों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
🔴 LIVE
Facebook Page